56 वां श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 5 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 17 से 21 तक

विशाल जागरण एवं शोभा यात्रा समेत 5 दिवसीय आयोजन
ग्वालियर। श्री श्याम मण्डल श्याम हवेली (रजि.) ग्वालियर द्वारा 56वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ 17 से 21 नवंबर 2026 तक श्री श्याम हवेली, 81ध्3 न्यू कॉलोनी, पाताली हनुमान के पीछे, हजीरा, ग्वालियर पर मनाया जा रहा है। यह महोत्सव परम श्रद्धेय भक्त शिरोमणि श्यामलीन श्री किशन बाबा जी (संस्थापक - श्री श्याम मण्डल) के परम आशीर्वाद एवं सानिध्य में आयोजित हो रहा है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुये आयोजन समिति के पदाधिकारी चरण सेवकः  श्याम, अग्रवाल, अध्यक्षः  एम. के. अग्रवाल, सचिव राजकुमार सर्राफ, उपसचिव संजीव सिंघल (दाल बाजार), उपाध्यक्षः संजय कैट्ठल एवं समस्त श्याम मण्डल सदस्य गणों ने सभी खाटूश्यामजी के भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।
पांच दिवसीय कार्यक्रम में 17 नवंबर 2026, मंगलवार - श्री श्याम हवेली परसायं 7 बजे अखंड ज्योति प्रज्वलन एवं भजन कीर्तन सायं 9 बजे से सुंदरकांड का पाठ - पं. हरिओम व्यास जी द्वारा,18 नवंबर 2026, बुधवार को रात्रि 8 बजे से पुराने भजनों की चौपाल ,19 नवंबर 2026, गुरुवार को सायं 7 बजे से भजनों का अखाड़ा -  कुमार गौरव पारिख (कोलकाता) एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा ,20 नवंबर 2026, शुक्रवार दोपहर 12 बजे से निशान पूजन दोपहर 2 बजे से श्री श्याम प्रभु की भव्य शोभा यात्रा इस शोभा यात्रा में हजारों भक्त श्याम बाबा के भजनों को गाते हुये और नृत्य करते हुए बाबा की इस शोभा यात्रा में हाजिरी लगायेंगे अपनी (श्री श्याम हवेली से हजीरा, बिरला नगर होते हुए वापस श्री श्याम हवेली पर)
सायं 7 बजे से विशाल जागरण - प्रभु इच्छा तक  इसमें आमंत्रित भजन गायकः  नरेश नरसी (फतेहाबाद),  मनोज शर्मा (ग्वालियर),  गुलाब नाथ जी (रामगढ़ शेखावाटी),  सुनील जैन (दिल्ली) एवं सभी स्थानीय कलाकार ,21 नवंबर 2026, शनिवार को  श्री श्याम हवेली प्रातः 9 बजे हवन, दोपहर 1 बजे से प्रसादी आपके आगमन तक  ।
 पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम संयोजक  प्रमोद कुमार टिबड़ीवाल (फरीदाबाद) ने बताया कि हर महीने शुक्ल पक्ष एवं कृष्ण पक्ष की एकादशी के कीर्तन में आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है। इस 5 दिवसीय महोत्सव में ग्वालियर अंचल के अलावा राजस्थान, दिल्ली, इंदौर, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश से भी हजारों की संख्या में बाबा के भक्त शामिल होने आ रहे हैं।
आमंत्रित संस्थाएं श्री श्याम उत्सव समिति (सबलगढ़), श्री श्याम सहारा मित्र मण्डल (जौरा), दीवाने खाटू वाले के (मेहगांव), श्री श्याम बाबा सेवा ट्रस्ट, श्री लखदातार सेवा ट्रस्ट (बल्लभगढ़), श्री मोरवी नंदन भक्त मण्डल (मुरैना), श्री श्याम प्रेमी मित्र मण्डल (मौं), श्री श्याम मण्डल (गोरमी), श्री श्याम मित्र मण्डल परिवार (कैलारस टॉकीज), श्री गणेश उत्सव समिति (शिंदे की छावनी), श्री श्याम मण्डल (विजयपुर), श्री श्याम दीवाने परिवार (सिकंदर कंपू), श्री श्याम मित्र मण्डल (पोरसा), श्री गिर्राज सेवा मण्डल, श्री रामचरित मानस मण्डल (डबरा) आदि प्रमुख रूप से शामिल है। 
निवेदक श्री श्याम मण्डल सदस्यगण एवं सभी श्याम परिवार, ग्वालियर

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->