भीड़ पीछे नरोत्तम आगे, जिसका काम उत्तम है उसका नाम....?
ग्वालियर / दतिया। जिसका काम उत्तम है वह यदि सड़कों पर निकल पड़े, तो उसके पीछे अपने आप रेला चल पड़ता है। इस बात को सार्थक कर दिया गत दिवस डा. नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों व दतिया की जनता ने। जनता ने बता दिया कि जिसका काम उत्तम है उसका नाम नरोत्तम है।
मौका था दीपावली पर्व का, पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डा. नरोत्तम मिश्रा जब दीपावली पर दतिया के बाजारों में निकले तो उनके पीछे हजारों लोग निकल पड़े। इसमे भारी संख्या में महिलायें भी शामिल थी। बिना राजनीति, बिना चुनावी रैली और बिना आव्हान के बाद भी पूर्व गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा के साथ इतनी भीड़ का रेला आना बड़ी बात है। इससे यह स्पष्ट है कि डा. नरोत्तम मिश्रा की लोकप्रियता का जादू दतिया की जनता के सिर चढ़कर बोलता है और उनका दतिया में कोई मुकाबला ही नहीं है।
जिस सहजता से पूर्व मंत्री डा. मिश्रा जनता से मिल रहे थे, अभिवादन कर रहे थे उससे उनके चेहरे पर बेहद कान्फीडेंस था और यह जाहिर भी हो रहा था कि उनको भाजपा ने टिकट न देकर बड़ी गलती की थी। डा. नरोत्तम मिश्रा आज भी जनता के चहेते है और जनता उन्हें सिर माथे पर बिठाती है। वह तो पिछले तत्कालीन प्रशासनिक मुखिया की मनमानी व उनके काम न करने से विधानसभा चुनाव हार गये थे, अन्यथा उनको दतिया में हराने वाला कोई नहीं था।