मप्र कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का किया सम्मान

ग्वालियर। कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी परं मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों प्रदेश महासचिव पूरन सिंह कुशवाह, प्रशिक्षक हामिद खान उस्मानी, पुष्पेंद्र तोमर, प्रदेश सचिव अविनाश गुप्ता का शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव द्वारा पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह गुर्जर एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष तरुण यादव सहित सेवादल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल पार्टी का अनुशासित और समर्पित संगठन है, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक कांग्रेस की विचारधारा, सेवा, समर्पण और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सेवादल के कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा के साथ संगठन के लिए कार्य करते हैं। नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों ने सम्मान समारोह में कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। सेवादल के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा, सामाजिक सद्भाव, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को संगठित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->