जेसीआई इंडिया के जोन 6 का मण्डल अधिवेशन संपन्न
ग्वालियर। जेसीआई इंडिया के जोन 6 में दो दिवसीय मण्डल अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमें अध्याय जेसीआई ग्वालियर के पूर्व अध्यक्ष जेसीआई सेनेटर जेसी आनंद शर्मा को वर्ष 2027 के लिए मण्डल अध्यक्ष चुना गया एवं जेसीआई ग्वालियर के ही निवर्तमान अध्यक्ष जेसीआई सेनेटर जेसी अभिनव सिंघल को मण्डल उपाध्यक्ष चुना गया। साथ ही जेसीआई ग्वालियर कॉरपोरेट से जेसी रोहित सक्सैना, जेसी सुमित सक्सैना एवं जेसीआई सागर से जेसी सारांश जैन को मण्डल उपाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष ने मण्डल 6 को देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने का लक्ष्य रखा है।