बच्चों के बेहतर पोषण के लिये सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री कुशवाह

- शहर के वार्ड 50 में किया आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र का शुभारंभ 
ग्वालियर।  बच्चों के बेहतर पोषण एवं उन्हें गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा दिलाने के लिये प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसी भाव के साथ सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों को आदर्श रूप देने की पहल की गई है। इस आशय के विचार सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शहर के वार्ड-50 के अंतर्गत जगन भैया की गली माधौगंज में आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। 
मंत्री कुशवाह ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र केवल भवन भर नहीं, बच्चों के सुनहरे भविष्य की नींव और मातृ शक्ति के सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण केन्द्र होते हैं। इसलिये हम सब आंगनबाड़ी केन्द्रों की सुविधाओं को सुदृढ़ करने में सहभागी बनें।मंत्री कुशवाह ने दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर इस आंगनबाड़ी केन्द्र का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत नन्ही-मुन्नी बेटियों एवं उनकी माताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। साथ ही बच्चों को मिष्ठान वितरित किए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पार्षद अनिल सांखला तथा कमल माखीजानी, अमर कुटे, नीरज जैन, गोपाल जाटव व श्रीमती शोभा राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व क्षेत्रीय नागरिक व आंगनबाड़ी से जुड़ीं महिलायें व बच्चे मौजूद थे। 

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->