धनतेरस पर आरोग्य भारती ग्वालियर करेगा भगवान धन्वंतरि का पूजन
भगवान धन्वंतरि पूजन कार्यक्रम 6 नवंबर को, जे. पी. शर्मा जी आरोग्य भारती के प्रांतीय अधिकारी का मिलेगा मार्गदर्शन एवं सान्निध्य
ग्वालियर। भगवान धन्वंतरि जयंती एवं धनतेरस के पावन अवसर पर आरोग्य भारती, ग्वालियर द्वारा भगवान धन्वंतरि पूजन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
आरोग्य भारती के जिला
सुपोषण आयाम प्रभारी श्री विकास भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे पाठक क्लासेस, पेट्रोल पंप के पास, महाजन मेडिकल के सामने, थाटीपुर, ग्वालियर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में आरोग्य भारती के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा जिला अस्पताल मुरार स्थित आरोग्य भारती सहायता केंद्र से जुड़े स्वयंसेवक सम्मिलित होकर भगवान धन्वंतरि का पूजन करेंगे। कार्यक्रम में आदरणीय श्री जे. पी. शर्मा जी का मुख्य मार्गदर्शन एवं सान्निध्य प्राप्त होगा।
श्री विकास भट्ट ने बताया कि भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद एवं आरोग्य के अधिष्ठाता देवता माने जाते हैं। उनके पूजन के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य, आरोग्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित किया जाएगा। इस कर्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक संदीप तायल, सह संयोजक देव पाठक, नरेंद्र सेन, गुलाब भदोरिया, मोहित शर्मा, मनोज मोहन देव ,एवं सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर भगवान धन्वंतरि का पूजन करने एवं आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।