दीपावली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 108 एंबुलेंस रहेंगी तैनात

- सिविल सर्जन डॉक्टर सीमा जायसवाल की देखरेख में हुई मॉक ड्रिल
ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका सिंह के निर्देशन में दीपावली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। संयुक्त कलेक्टर शिवानी अग्रवाल ने गत रोज जिला चिकित्सालय मुरार का भ्रमण कर इमरजेंसी, आईसीयू, नेत्र और सर्जरी वार्ड का निरीक्षण किया था।
उन्होंने पटाखों से जलने की घटनाओं को देखते हुए अस्थायी रूप से 10 बिस्तरीय बर्न यूनिट स्थापित करने, इमरजेंसी में पर्याप्त दवाएं, ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त और जनरेटर व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उक्त निर्देशों के पालन में बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. सीमा जायसवाल और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन जैन की मौजूदगी में मॉक ड्रिल भी की गई। हजीरा सिविल अस्पताल में भी 10 बेड बर्न यूनिट का निरीक्षण किया गया।
सीएमएचओ डॉ. एम.एस. सागर ने बताया कि एसीएस के निर्देश पर सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को अलर्ट पर रखा गया है और 6 से 11 नवंबर तक अवकाश पर रोक लगाई गई है। आतिशबाजी वाले 6 स्थानों - मेला ग्राउंड, गिरवाई नाका, तिघरा, डबरा, भितरवार और मोहना में 108 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। रतनगढ़ माता मंदिर मेले में भी 24 घंटे डॉक्टरों की ड्यूटी और अस्थायी अस्पताल की व्यवस्था की गई है।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->