संगठनात्मक अनुशासन सर्वोपरि, जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगीः सुरेन्द्र यादव

ग्वालियर। दिल्ली की महारैली में कुछ ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्षों के सहभागिता नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस के माध्यम से उनसे लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस संबंध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाला संगठन है। दिल्ली की महारैली राष्ट्रीय स्तर का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम था, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रत्येक ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्ष की सहभागिता अनिवार्य थी। ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिम्मेदारी मिलने के बावजूद अनुपस्थित रहना संगठन के प्रति गंभीर लापरवाही है। उन्होंने कहा कि संगठन में पद प्राप्त करना केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि उसके साथ बड़ी जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। जब पार्टी का राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व किसी महत्वपूर्ण आंदोलन और कार्यक्रम के लिए स्पष्ट निर्देश देता है, तब प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है कि वह पूरी निष्ठा और सक्रियता से उसका पालन करे। संगठन में अनुशासन, जवाबदेही और सामूहिक जिम्मेदारी से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। पार्टी के निर्देशों की अनदेखी करने वालों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। संगठन में पद की प्रतिष्ठा तभी बनी रहती है, जब पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। संगठन में अनुशासन सभी के लिए समान है और किसी भी पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी से बचने की छूट नहीं दी जा सकती।

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->