शिक्षा विभाग की योजनाओं का विद्यार्थियों को समय पर लाभ मिले: मंत्री उदय प्रताप सिंह

 
ग्वालियर । स्कूल शिक्षा मंत्री एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में सांदीपनि विद्यालयों के भवनों का निर्माण प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिन शालाओं के भवन खराब स्थिति में हैं, उनको ठीक कराने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। इसके लिये राज्य शासन के माध्यम से धनराशि भी मुहैया कराई जा रही है। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने शनिवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में ग्वालियर-चंबल संभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संभागीय आयुक्त मनोज खत्री सहित संयुक्त संचालक शिक्षा हरिओम चतुर्वेदी सहित ग्वालियर एवं चंबल संभाग के सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी और ग्वालियर संभाग के परिवहन अधिकारी उपस्थित थे। 
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सांदीपनि विद्यालयों के भवनों का निर्माण कार्य समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों। इसके लिये निर्माण एजेंसियों के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी भी निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें और कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण हों, यह सुनिश्चित कराएं। समीक्षा बैठक के दौरान साइकिल वितरण कार्य, पाठ्य पुस्तक वितरण, लेपटॉप एवं स्कूटी वितरण, छात्रवृत्ति वितरण, पीएमश्री स्कूल निर्माण प्रगति, जीर्णशीर्ण भवन एवं शाला विहीन विद्यालयों की स्थिति, विभागीय स्तर पर लंबित अनुकम्पा नियुक्ति, पेंशन, क्रमोन्नति, रिक्त पदों की स्थिति के साथ-साथ सीएम हैल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नियमित भ्रमण करें और शालाओं में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही विभागीय स्तर पर पेंशन से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिये संभाग स्तर पर शिविर का आयोजन भी किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि कर्मचारियों के जो लंबित प्रकरण हैं उनके निराकरण को भी विभाग प्राथमिकता के साथ निराकृत कराए। संयुक्त संचालक शिक्षा हरिओम चतुर्वेदी ने ग्वालियर एवं चंबल संभाग में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्कूल शिक्षा एवं परिवहन विभाग के मंत्री उदय प्रताप सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा के उपरांत परिवहन विभाग के कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा बैठक में यात्री बसों की नियमित जाँच का अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बिना फिटनेस के कोई भी यात्री बस न चले, यह सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए।परिवहन मंत्री ने लर्निंग लायसेंस के लिये संभाग के सभी जिलों में नियमित कैम्प लगाने के निर्देश भी दिए। बसों में फायर सेफ्टी को भी सुनिश्चित कराने की बात कही। इसके साथ ही कहा कि वसूली कार्य को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। 

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->