खाना लूटने की घटना के बाद दशहरे पर जीवाजी क्लब में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद

ग्वालियर। जीवाजी क्लब में 15 अगस्त को खाना लूटे जाने की घटना के बाद क्लब का प्रबंधन व पदाधिकारी घबड़ाये हुये हैं। इसी कारण दशहरा पूजन कार्यक्रम में अब जीवाजी क्लब में अतिथियों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया हैं। अब केवल जीवाजी क्लब में सदस्य अपना मेंबरशिप कार्ड दिखाकर ही प्रवेश कर पायेंगे।
ज्ञांतव्य है कि जीवाजी क्लब में पदाधिकारियों द्वारा अपना प्रभाव दिखाने के लिये पूर्व में बाहरी लोगों व राजनैतिक पार्टी के लोगों को भारी संख्या में बुला लिया जाता था। जिससे सारी व्यवस्थायें ध्वस्त हो जाती थी और खाना कम पड़ जाता था। 15 अगस्त को भी ऐसा ही हुआ था जिसके कारण खाना कम होने व बाहरी लोग ज्यादा होने से खाना लूटे जाने की घटनायें हुई थी। जिससे जीवाजी क्लब की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई थी और पदाधिकारियों की चहुंओर निंदा हुई थी। 

posted by Admin
274

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->