शीतला माता मंदिर हादसे में दिवंगत श्रद्धालुओं की आत्मशांति के लिए कांग्रेस ने दी श्रृद्धांजली

ग्वालियर। ग्वालियर के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में दुर्गा सप्तमी की रात हुए भीषण सड़क हादसे में दिवंगत श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहर जिला कांग्रेस कमेटी, ग्वालियर द्वारा कटोरा ताल स्थित तिरंगे के नीचे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने दिवंगत श्रद्धालुओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, प्रवीण पाठक कांग्रेसजनो के साथ तत्काल घायलो के उचित इलाज के लिए ट्रॅामा सेंटर एवं दिवंगत श्रद्धालुओं के परिवारजनो की सहायता के लिए पोस्टमार्टम पर पहुंचे और प्रशासन से हरसंभव मदद उपलब्ध कराई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि शीतला माता मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को पता था कि नवरात्रि में यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, फिर भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? आखिर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन कहां था? श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस गंभीर घटना की जवाबदेही तय होनी चाहिए, केवल औपचारिक जांच के नाम पर जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभी दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहार सामने हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ेगी। यदि प्रशासन ने अभी भी अपनी कार्यप्रणाली नहीं सुधारी और पुख्ता इंतजाम नहीं किए, तो भविष्य में इससे भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सरकार से मांग की है कि हादसे में दिवंगत प्रत्येक श्रद्धालु के परिवार को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए इसके साथ ही घायलों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को इस संकट की घड़ी में राहत मिल सके एवं हादसे की निष्पक्ष जांच कराकर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं अन्य दोषियों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही आगामी त्योहारों के मद्देनजर मंदिरों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा एवं यातायात की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रृद्धांजली देेने वालो में विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, पूर्व विधायक मदन कुशवाह, प्रदेश सचिव राहुल शर्मा, श्रीमती रष्मि पवार शर्मा, हरिओम शर्मा, सीमा समाधिया, अशोक प्रेमी, इन्द्रजीत चौहान, हेवरन कंसाना, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, मंगल यादव, अवधेश कौरव, देवेन्द्र चौहान, राजीव शर्मा, पिंकी पंडित, ओमप्रकाश राजपूत, तरूण यादव, भूपेन्द्र तौमर मिक्की, अरविंद चौहान, महेन्द्र शर्मा, शंकर गाबरा, ब्लॉक अध्यक्ष महेश धनोलिया, राकेश कुशवाह, अनुप शिवहरे, अंसार खान, राजेष तौमर, धर्मवीर राठौर, अंकित कठठल, महादेव अपौरिया, अब्दुल हमीद पप्पू, राकेश शर्मा, संतोष शर्मा, आदित्य सेंगर, संजीव दीक्षित, शरद यादव, अरूण कंसाना, संजय फड़तरे, प्रताप राव महाडिक, शशीकात शर्मा, राजेष भदोरिया, विजय शर्मा, राजू राय, पंकज शर्मा,  गोविंद दास अग्रवाल, कमल राजावत, अभिषेक पाल, आसिफ उस्मानी,

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->