विधायक डॉ. सिकरवार ने भीमनगर की ममता को रोजगार के लिए दिया हाथठेला


ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा के भीमनगर निवासी श्रीमती ममता को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने हाथठेला प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि "कांग्रेस की सोच ही सेवा की सोच है। हमारा प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बेरोजगार न रहे। श्रीमती ममता को रोजगार के लिए हाथठेला दिया गया है ताकि वे सम्मान के साथ अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। हाथठेला प्राप्त होने पर श्रीमती ममता ने विधायक डॉ. सतीश सिकरवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके परिवार को रोजगार का सहारा मिलेगा।

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->