नगर निगम का सुपर वाइजर रिश्वत लेते दबोचा

सतना नगर निगम के सुपरवाइजर बालकृष्ण आदिवासी (30) को लोकायुक्त रीवा की टीम ने रविवार को 2 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। सुपरवाइजर ने एक सफाईकर्मी की हाजिरी पूरी दर्ज करने के बदले यह रिश्वत मांगी थी। यह कार्रवाई बिरला हॉस्पिटल के सामने हुई।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 39 निवासी सफाईकर्मी राजकिशोर समुंद्रे ने सितंबर में 25 दिन काम किया था, लेकिन रजिस्टर में उनकी हाजिरी कम दर्ज की गई थी। जब उन्होंने सुपरवाइजर बालकृष्ण से बात की, तो उनसे हाजिरी पूरी करने के लिए 3 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई। राजकिशोर ने इसकी शिकायत लोकायुक्त रीवा में की। सत्यापन के दौरान सामने आया कि आरोपी पहले ही 1 हजार रुपए ले चुका था। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया और रविवार को उसे 2 हजार रुपए लेते पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।


posted by Admin
173

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->