शीतला माता मंदिर पर ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें, मृतकों में महिलाएं, बच्चे-बुजुर्ग शामिल; 32 घायल

ग्वालियर में शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने करीब 45 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 14 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 2 पुलिसकर्मियों समेत 32 लोग घायल हैं। इनमें 7 की हालत गंभीर है। सभी श्रद्धालु देवी दर्शन के लिए शीतला माता मंदिर गए थे। हादसा चीनौर रोड की ढलान के पास हुआ। कलेक्टर रुचिका चौहान के मुताबिक, ट्रक श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को रौंदते हुए मंदिर के एंट्री गेट से टकरा गया। टक्कर से मंदिर की दीवार ढह गई। इसके मलबे में 40-50 लोग दब गए थे।
दरअसल ग्वालियर के सातउँ गांव स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे हुए थे| इस दौरान डबरा की ओर से पंजाब आरटीओ पास धान से भरा हुआ ट्रक चीनोर से शीतला माता मंदिर की ओर उतरने वाली ढलान पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक प्रेशर रिलीज होने की आशंका के बीच ट्रक नीचे ढलान की ओर तेजी से आगे बढ़ा और मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं को रौंदता हुआ मंदिर के मुख्य एंट्री गेट तक जा पहुंचा। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। अफरा तफरी के माहौल के बीच लोग ट्रक के नीचे दबे हुए लोगों को बचाने में जुट गए, पुलिस प्रशासन की ओर से एक और जहां हाइड्रा के जरिए ट्रक को हटवाया गया तो वहीं दूसरी ओर मंदिर दर्शन करने पहुंचे कुछ मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट पास खड़ी हुई एंबुलेंस से पेन किलर सहित अन्य दवाइयां के जरिए ट्रक के नीचे दबे हुए घायलों को इलाज देने में जुट गए। घटनास्थल पर शुरू हुए रेस्क्यू के दौरान लगभग 39 घायलों को जयारोग्य अस्पताल स्थित शासकीय ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जिनमे ड्यूटी पर तैनात 02 होमगार्ड भी घायल है,जहां 14 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई,जबकि अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है यह भी बताया जा रहा है कि बचे हुए घायलों में चार से पांच की हालत अभी बहुत ज्यादा क्रिटिकल बनी हुई है| ऐसे में मौत का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। ट्रॉमा सेंटर पर हादसे की गंभीरता को देखते हुए दो दर्जन से ज्यादा थाना प्रभारी,सर्किल के 05 से ज्यादा CSP सहित कलेक्टर रुचिका चौहान और एसपी धर्मवीर सिंह यादव  मौके पर पहुंचे। ट्रक नीचे की ओर कैसे आया हादसे के पीछे की वजह को लेकर कलेक्टर के निर्देश पर जांच के आदेश दिए गए हैं| फिलहाल अस्पताल परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है और घायलों के परिजन सूचना मिलते ही अस्पताल की ओर पहुंच रहे हैं।

posted by Admin
182

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->