जब जिद पे अड़ गई पार्वती.....
करैरा। कहते है ना जब पार्वती जिद पर आ जाये तो कुछ भी कर सकती है। ऐसा ही एक उदाहरण करैरा के ग्राम सहरिया में देखने को मिला। जब पार्वती नाम की महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया तो वह कुएं में कूद गई। हालांकि ग्रामीणों ने उसे रस्सियां और चारपाई कुएं में डालकर रेस्कयू कर लिया। बाद में पति ने माफी मांगी तो मामला शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार करैरा के ग्राम सहरिया की एक महिला पार्वती पर यह बात बिल्कुल सटीक बैठती है कि जब जिद पर आ जाये पार्वती। दरअसल करैरा के दिनारा थाना क्षेत्र के सहरिया की पार्वती का अपने पति से झगड़ा हो गया था। पति से झगड़े आहत पार्वती ने आनन फानन में कुए में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि ग्रामवासी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पार्वती को बचाने के लिए कुएं में रस्सियां और चारपाई डाल दी। लेकिन पार्वती कुएं से बाहर निकलने को तैयार नहीं थी। बाद में इस शर्त पर पार्वती राजी हुई की पति उससे माफी मांग लें। पति के द्वारा माफी मांगने के बाद पार्वती को कुएं से बाहर सकुशल निकाला गयां यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया जाता है कि पार्वती अपने पति की प्रताड़ना से परेशान थी। पति जब भी घर से जाता था तो वह घर पर उसे कमरे में बंद कर चला जाता था। आये दिन की प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।