चल सखी इंस्टा पर रील बनाएं में अवनि विजयी, अग्रसेन मेला का शुभारंभ


ग्वालियर। श्री अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय अग्रसेन मेला का गुरुवार को एन 11 रिसोर्ट डबरा मार्ग पर भव्य शुभारंभ हुआ। मेले में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता में समाजबंधुओं, बच्चों एवं महिलाओं में खासा उत्साह रह। मेला में कैला माता का दरबार, खाटू श्याम जी का दरबार तथा भगवान श्री अग्रसेन महाराज का भव्य दरबार विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। 
गुरुवार को दोपहर ढाई बजे विधिवत पूजा अर्चना के साथ मेला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष सुरेश बंसल, पूर्व अध्यक्ष विष्णु जैन, हरिबाबू गोयल,महाराजा अग्रसेन सेवा न्यास के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, महामंत्री रवि गर्ग, कोषाध्यक्ष जेसी गोयल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल बंधु उपस्थित रहे। पहले दिन चल सखी इंस्टा पर रील प्रतियोगिता में अवनी प्रथम, रिधम द्वितीय, नीलम एवं शीतल तृतीय और संगीता एवं नेहा को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसके साथ ही लाइव कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर लड्डू बनाकर दिखाए। साथ ही बच्चों की नृत्य,फूल से गुलदस्ता बनओ सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। शाम सात बजे से गरबा डांडिया में रंगारंग प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।पुरस्कार वितरण के समय मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजेश गुप्ता उच्च न्यायलय थे अध्यक्षता सांसद भारत सिंह कुशवाहा थे एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता रहीं अगले दिन 16 अक्टूबर शुक्रवार को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसके  मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं विशेष अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल मौजूद रहेंगे।श्री अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष सुरेश बंसल, महामंत्री रवि कुमार गर्ग एवं कोषाध्यक्ष जे.सी. गोयल यह आयोजन वृहद रूप में हो रहा है। साथ 

समाजबंधुओं से सहभागिता की अपील
मीडिया प्रभारी ज्योति अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष मेले को अधिक आकर्षक,  और यादगार बनाया गया है। इस वर्ष जगदीश मित्तल, शैलेश जैन,आशीष अग्रवाल एवं दिलीप अग्रवाल को मेला समन्वयक हैं। वहीं ज्योति गुप्ता,गोकुल बंसल, मनोज अग्रवाल ‘बाबा’, श्याम बंसल ‘अप्पा’, अजय गोयल, सागर अग्रवाल, आशीष जैन, हिमांशु छापरिया एवं अनुराग गर्ग कार्यक्रम संयोजक है।प्रतियोगिता की संयोजिका रेखा अग्रवाल, कीर्ति गर्ग, मीनाक्षी गोयल,ज्योति अग्रवाल, नेहा गर्ग एवं रश्मि अग्रवाल है जबकि गरबा की संयोजिका पूजा अग्रवाल और सहसंयोजिकाओं के रूप में मुस्कान अग्रवाल, पिंकी मंगल, प्रिया अग्रवाल, लता अग्रवाल एवं नुपुर गोयल हैं

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->