अग्रवाल संगठन जनकगंज ने डॉ. रामबाबू गोयल एवं श्रीमती मीरा गोयल को किया सम्मानित
ग्वालियर। अग्रसेन जयंती महोत्सव के अवसर पर सोमवार को अग्रवाल संगठन जनकगंज द्वारा तेरापंथ धर्मशाला नई सड़क पर 75 वर्ष पूर्ण कर चुके अग्रवाल दंपत्तियों का सम्मान किया गया। अग्रवाल संगठन जनकगंज ने शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉक्टर रामबाबू गोयल एवं श्रीमती मीरा गोयल को इस अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया। डॉक्टर रामबाबू गोयल अग्र मिलन ग्रेटर ग्वालियर के संस्थापक हैं यह वह संस्था है जिसने 14 दिसंबर 2014 से आज दिनांक तक प्रति रविवार अग्रवाल समाज की साप्ताहिक बैठक एवं मिनी परिचय सम्मेलन कर 11 अक्टूबर 26 को अपनी 601वीं साप्ताहिक सभा पूर्ण की है। इस अवसर पर शहर के गणमान्य अग्रवाल समाज के बन्धुओं एवं प्रशासनिक सेवा रत अग्रवाल समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ रामबाबू गोयल, मीरा गोयल का शाल, श्रीफल एवं चांदी का सिक्का भेंट कर सम्मान किया गया।