राज्यपाल पटेल ग्वालियर प्रवास पर आये, विमानतल पर हुआ स्वागत
ग्वालियर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल राजकीय विमान से गुरूवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर आये। विमानतल पर राज्यपाल का आत्मीय स्वागत हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल गुरुवार को दो दिवसीय प्रवास पर दोपहर 12 बजे ग्वालियर विमानतल पर पधारे। विमानतल पर क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत, जनप्रतिनिधि दीपक शर्मा व राजू पलैया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। विमानतल पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, डीआईजी असित यादव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।