बीमा राशि मृतक की पत्नी के खाते में डालने के लिए चार हजार की रिश्वत लेते बडे बाबू को धरा


रीवा । सुपरवाइजर पद से सेवा निवृत हुये मृतक शासकीय सेवक की पत्नी की खाते में बीमा राशि को डालने के एवज में लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम ने सहायक वर्ग -2, कार्यालय कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग क्रमांक 2 दिनेश कुमार श्रीवास्तव को सिंगरौली मध्य प्रदेश को चार हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड लिया है। 
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रीवा योगेश्वर शर्मा ने बताया कि रज्जन साकेत पिता  राम कृपाल साकेत ,उम्र 21 वर्ष ,निवासी -मुर्तला कोठार वार्ड नंबर 2 रामपुर नैकिन जिला सीधी मध्य प्रदेश ने लोकायुक्त कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई कि  दिनेश कुमार श्रीवास्तव पिता स्व. श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव ,उम्र 60 वर्ष ,निवासी ग्राम बेलछा पोस्ट मसूदा जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश ,
पद -सहायक वर्ग -2, कार्यालय कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग क्रमांक 2 सिंगरौली मध्य प्रदेश द्वारा रज्जन साकेत के पिता रामकृपाल साकेत जो जलसंसाधन विभाग में कार्यरत थे वह एक जून 2025 को सेवा निवृत हुये थे उनका निधन 22 अक्टूबर 2025 को हो गया था। रज्जन ने बताया कि उनके पिताजी की लम्बित बीमा राशि के भुगतान के संबंध में जब बड़े बाबू दिनेश कुमार श्रीवास्तव से जाकर मिला तो उन्होंने बीमा राशि मेरी मां के खाते में डालने के एवज में 4000 की रिश्वत की मांग की है । शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त पुलिस संभाग रीवा के द्वारा सत्यापन कराया सत्यापन उपरांत शिकायत की पुष्टि होने पर आज गुरूवार दिनांक 15अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में टीम गठित कर ट्रैप कारवाही का आयोजन किया गया जिसमें आरोपी दिनेश कुमार श्रीवास्तव को शिकायतकर्ता से 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया है। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018  धारा 7 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रेप दल में निरीक्षक नरेश बेहरा लोकायुक कार्यालय रीवा एवं निरीक्षक एस.राम. मरावी निरीक्षक रीवा विशेष रूप से मौजूद रहे। 
 

posted by Admin
165

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->