नवरात्रि में कन्या विद्यालय को आरओ वाटर कूलर की सौगात



बेटियों की सेवा ही देवी शक्ति की सच्ची आराधना : जवाहर प्रजापति

ग्वालियर । नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मामा का बाजार, वार्ड क्रमांक 50 में आरओ वाटर कूलर का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री  जवाहर प्रजापति ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद  अनिल सांखला विशेष रूप से उपस्थित रहे। पार्षद निधि से स्थापित इस आरओ वाटर कूलर से विद्यालय की छात्राओं को स्वच्छ, शीतल एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री  जवाहर प्रजापति ने कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व नारी शक्ति की उपासना, सम्मान और सामर्थ्य के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पर्व है। भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी स्वरूप माना गया है। उन्होंने कहा कि आज भले ही यह कार्यक्रम आरओ वाटर कूलर के शुभारंभ का है, लेकिन नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या विद्यालय की छात्राओं के बीच आकर उनकी सेवा करने का अवसर मिलना मेरे लिए कन्या पूजन के समान सौभाग्य की बात है। यह मेरे लिए विशेष प्रसन्नता और गौरव का विषय है। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए क्षेत्रीय पार्षद श्री अनिल सांखला एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री एम.एल. पवैया के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री प्रजापति ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की सेवा करना, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करना ही देवी शक्ति की सच्ची आराधना है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद  अनिल सांखला ने कहा कि पार्षद निधि से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आरओ वाटर कूलर की स्थापना से छात्राओं को स्वच्छ, शीतल एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। छात्राओं की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में यह आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर पाना मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। छात्राओं के चेहरों पर खुशी देखकर मन को संतोष मिलता है। उन्होंने कहा कि मेरा निरंतर प्रयास रहेगा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हों।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य  एम.एल. पवैया, श्रीमती सेठ सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->