सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ अग्रसेन जयंती समारोह का समापन

ग्वालियर। अग्रवाल नवयुवक संघ लश्कर के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती का तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया गया। मंगलवार को अग्रसेन पार्क दौलतगंज में सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। समापन समारोह में अतिथियों ने पुरस्कार वितरण एवं सम्मान किया। 
नवयुवक संघ द्वारा 11 अक्टूबर को भव्य चल समारोह निकला गया। इसके बाद सोमवार एवं मंगलवार को विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें चित्रकला के 5 से 12 आयु वर्ग में स्वर्णा सिंघल प्रथम, कृष्णम अग्रवाल द्वितीय, तनिष्क अग्रवाल तृतीय, 12 से 22 आयु वर्ग में आश्ना मित्तल प्रथम, अवनी अग्रवाल द्वितीय ,अदिति अग्रवाल तृतीय, तीसरी महिला वर्ग में अंजलि अग्रवाल प्रथम अंजना मंगल द्वितीय ज्योति अग्रवाल तृतीय रहीं। फैशन शो के ग्रुप ए में प्रथम आध्या अग्रवाल, द्वितीय तनिष्क अग्रवाल, तृतीय अनिश्चय अग्रवाल, ग्रुप बी में प्रथम आश्ना मित्तल, द्वितीय आन्या अग्रवाल, तृतीय अवनी अग्रवाल, ग्रुप सी में प्रथम आरती अग्रवाल, द्वितीय अंजलि अग्रवाल एवं तृतीय प्रीति गर्ग रहीं। नृत्य प्रतियोगिता के वर्ग ए में तनिष्क मित्तल प्रथम, इशिका अग्रवाल द्वितीय, तनिष्क अग्रवाल तृतीया, ग्रुप बी में विधि प्रथम, वृद्धि अग्रवाल द्वितीय एवं रिदम गर्ग तृतीय, महिला वर्ग में दीक्षा अग्रवाल प्रथम शीतल गर्ग द्वितीय एवं शिवानी बंसल तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह बेस्ट मटेरियल वर्ग में कृष्ण अग्रवाल प्रथम तनिष्का द्वितीय विकसित अग्रवाल प्रति ग्रुप बी में दीक्षा गर्ग प्रथम अस्थि अग्रवाल द्वितीय तान्या मित्तल तृतीय पर रहीं। प्रतियोगिताओं को संध्या गर्ग, दीप्ति सरावगी, सरिता गर्ग, सुनीता गोयल, ललिता बंसल, पुष्पा गोयल, गीता अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल ने संपन्न कराया। इस अवसर पर स्वागत अध्यक्ष अजय गोयल, अध्यक्ष सुनील गर्ग बबलू, महामंत्री मनोज सरावगी, पवन गर्ग, संयोजक मनोज गोयल मुकेश सांघी आदि उपस्थित रहे।

posted by Admin
46

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->