फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम करें छात्राएं, आत्मरक्षा पर भी दें ध्यान: राठौड़

- केआरजी कॉलेज में आधुनिक जिम का उद्घाटन
ग्वालियर। शासकीय कमलाराजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय (केआरजी) में बुधवार को आधुनिक जिम का उद्घाटन जिला योजना समिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जीवाजी विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डॉ. केशव सिंह गुर्जर और एसएलपी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. लखविन्दर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी मनोहर कटारिया ने किया।
मुख्य अतिथि आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने फीता काटकर जिम का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मशीनों का संचालन कर उनकी उपयोगिता देखी। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए प्रत्येक मसल्स के हिसाब से वर्कआउट करना चाहिए। नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने से शारीरिक क्षमता बढ़ती है। मुख्य अतिथि के रूप में आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक सुदृढ़ता भी उतनी ही ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मसल्स की आवश्यकता के अनुसार व्यायाम करना, नियमित योग और फिटनेस को दिनचर्या में शामिल करना शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है। राठौड़ ने यह भी कहा कि महाविद्यालय में बना आधुनिक जिम छात्राओं के स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जो उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित करेगी एवं वे शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी लें, ताकि वे जीवन की विषम परिस्थितियों का सामना साहस और आत्मविश्वास के साथ कर सकें।
राठौड़ ने कहा कि छात्राओं को जिम के साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी लेना चाहिए। इससे वे शारीरिक रूप से मजबूत बनने के साथ विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने में सक्षम होंगी। अध्यक्षता कर रहीं डॉ. साधना श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिक जिम की सुविधा से छात्राओं को फिटनेस पर ध्यान देने का अवसर मिलेगा। भविष्य में नियमानुसार बाहरी महिलाओं को भी जिम की सुविधा का लाभ दिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि डॉ. केशव सिंह गुर्जर ने कहा कि नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी हैं। छात्राओं को पढ़ाई के साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए। डॉ. लखविन्दर सिंह ने छात्राओं को फिटनेस के प्रति जागरूक रहने और नियमित व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। क्रीड़ा अधिकारी मनोहर कटारिया ने छात्राओं को जिम में उपलब्ध मशीनों की जानकारी दी। उन्होंने मशीनों का संचालन करके उनके उपयोग का तरीका भी समझाया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक डॉ. कृष्णा सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दीपक पाठक, डॉ. सुधा सिंह, डॉ. कुमकुम माथुर, डॉ. किरण वर्मन, डॉ. विनीता अग्रवाल, डॉ. जीपीएस चक, डॉ. राघवेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. केके तिवारी, डॉ. सतीश गुप्ता, डॉ. त्रिलोक सिंह चाहर, डॉ. उमेश सिंह राजपूत, डॉ. हरेन्द्र सिंह सिकरवार, डॉ. दिवाकर पाल, डॉ. परदीप यादव, डॉ. सुदीप सिंह यादव, अजीत बघेल, रामवीर पाल सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->