श्री विनय भक्ताम्बर महिला मंडल का क्षमावाणी एवं त्यागी-वृत्ति सम्मान समारोह संपन्न

नसिया जी। श्री विनय भक्ताम्बर महिला मंडल द्वारा क्षमावाणी एवं त्यागी-वृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी जैन द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात सभी सदस्याओं ने भक्तिभाव से भक्ताम्बर पाठ किया। सुंदर मंगलाचरण संजना जैन एवं मंच संचालन प्रतीक्षा जैन ने किया।

समारोह में सभी ने एक-दूसरे से क्षमा याचना की धार्मिक प्रश्न मंच किया तथा त्यागी-वृत्तियों का सम्मान किया। अध्यक्ष संगीता जैन, उपाध्यक्ष दीप्ती जैन मंत्री प्रीति जैन एवं कोषाध्यक्ष दीपा जैन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से संपन्न हुईं। आयोजन को सफल बनाने में संयोजिकाओं संजना, जूली, सोनी, सारिका, रीना, अनीता, सुमन एवं शिल्पी का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में गरबा-डांडिया प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें रानी जैन ने प्रथम, सपना जैन ने द्वितीय तथा सोनल जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रिंसी, प्रतीक्षा एवं सविता जैन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। समस्त कार्यकारिणी एवं महिला मंडल की सदस्याओं के सहयोग और उत्साह से समारोह धार्मिक उल्लास, प्रेम एवं सौहार्द के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->