आकर्षक झांकियों व बैंड की धुन के साथ निकला उपनगर ग्वालियर में महाराजा अग्रसेन का विशाल चल समारोह
ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर में अग्रसेन जयंती पर विशाल चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में महाराजा अग्रसेन की कुलदेवी की प्रतिमा मां लक्ष्मी जी के साथ आकर्षक रथ पर सवार थीं। चल समारोह में भगवान शिव से लेकर अन्य देवी देवताओं की झांकियां भी अन्य रथ पर विराजमान थी। चल समारोह का स्थान-स्थान पर स्वागत किया गया और पुष्पवर्षा कर आरती भी उतारी गई।
चल समारोह कोटेश्वर महादेव मंदिर से सायं 5 बजे शुरू होकर घासमंडी , किलागेट, हजीरा, होकर वापस इसी मार्ग से अग्रसेन भवन पहुंचा जहां महाराज अग्रसेन की आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण भी किया गया। इस मौके पर शहर भर से आए अग्रवाल समाज के लोग एवं अग्रवाल समाज से जुड़े पदाधिकारी भी उपस्थित थे। चल समारोह में आकर्षक झांकियां बैंडबाजों की धुन के साथ चल रही थीं। चल समारोह में अग्रवाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष विकास जैन, महामंत्री सचिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संगम अग्रवाल, भवन प्रबंधक विकास सिंघल, प्रमुख सलाहकार पूरन चंद अग्रवाल, अशोक जैन, सतीश कुमार जैन, रवि अग्रवाल, रामबाबू अग्रवाल, रामरतन गर्ग, शीतल प्रसाद अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, विष्णु गर्ग, किशन कुमार अग्रवाल, कमल बंसल, अजय अग्रवाल, दिलीप मित्तल, सुरेंद्र बंसल, बलराम गोयल, धर्मेंद्र जैन, सहमंत्री शैलेंद्र अग्रवाल, ध्रुव अग्रवाल, रवि अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मनीष सिंघल, लोकेश सिंघल, उमंग गुप्ता, रोबिन जैन, संजीव जैन, नमन गोयल के अलावा संयोजक प्रेमचंद अग्रवाल (प्रेमी), सह संयोजक उमेश चंद गुप्ता मौजूद रहे।