इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलो कांग्रेस, सीपीआई ,सीपीआई एम सीपीआई (एमएल), समाजवादी पार्टी की संयुक्त पैदल मार्च महारैली संपन्न
*लोकतंत्र और मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन ने अचलेश्वर मंदिर (चैंबर ऑफ़ कॉमर्स) से संयुक्त मार्च निकाल कर फूलबाग गेट पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार का पुतला दहन कर गांधी प्रतिमा पर समापन*
*कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट*
ग्वालियर 08 अक्टूबर 2026।
इंडिया गठबंधन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर लिए गए निर्णय अनुसार लोकतंत्र, संविधान एवं मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के संकल्प को लेकर आज अचलेश्वर मंदिर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भवन से इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), सीपीआई (एमएल), समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्ग इंदरगंज चौराहा, नदी गेट, शिंदे की छावनी होते हुए फूलवाग स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा। पैदल मार्च का समापन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता का पुतला दहन अपना विरोध दर्ज कर किया गया।
इंडिया गठबंधन के पैदल मार्च रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई(एम), सीपीआई(एमएल), समाजवादी पार्टी सहित इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के जिलाअध्यक्ष ,सचिव , विधायक, पार्षद एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इंडिया गठबंधन के सदस्य भारतीय कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश राज्य कार्यकारिणी सदस्य ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकतंत्र में जनता सर्वाेच्च है और उसका सबसे महत्वपूर्ण अधिकार उसका वोट है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्वाचन संस्थाओं की विश्वसनीयता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े किसी भी सवाल पर इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दल एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएंगे।
इंडिया गठबंधन का संयुक्त मार्च किसी एक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और मतदाता के अधिकारों से जुड़े सवालों को लेकर इंडिया गठबंधन की सामूहिक आवाज का प्रतीक है
लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की भागीदारी और उसके मत की स्वतंत्रता सर्वाेपरि है। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों पर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात जनता के सामने रखना व्यक्ति और राजनीतिक दलों का मौलिक अधिकार है।
पैदल मार्च महारैली को इंडिया गठबंधन कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव,विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, सुनील शर्मा, सी पी आई के राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट, एवं कॉम संजीव राजपूत,कॉम अशोक पाठक, सीपीआई(एम) के कॉम रामविलास गोस्वामी, कॉम अखिलेश यादव, जिला सचिव कॉम एम के जयसवाल, सी पी आई (एम एल) के जिला सचिव कॉम विनोद रावत, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामवीर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में निकाला गया ।
इंडिया गठबंधन महा पैदल रैली में अनवर खान , प्रकाश वर्मा, रविंद्र सरवटे एडवोकेट,विनोद वर्मा, जालिम सिंह, मनोज बाथम, आनंद ठाकुर, बारेलाल पाल, बिरखा राम, प्रीतम माहौर, भूपेश पलरिया,दुर्गा देवी मौर्य,मयंक रावत,दशरथ सिंह गुर्जर, राजेन्द्र सिंह नाती, इब्रहिम पठान, हेवरन सिंह कंसाना, ज्योति सिंह, प्रभूदयाल जौहरे, राहुल शर्मा, राजेन्द्र सिंह नाती, डॉ. राम पांडे, ज्योति सिंह, विनोद कराना, बी पी गणक, अंकित रावत, राम विजय यादव, अशोक यादव, राम यादव आदि इंडिया गठबंधन दलों के हजारों वरिष्ठ नेता , पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं महिला पुरुषों ने भाग लिया।