ग्वालियर। अग्रसेवा संस्थान द्वारा रविवार 4 अक्टूबर को अग्रवाल जागरण वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
संस्थान के अध्यक्ष अजय कुमार जैन ने बताया कि रैली का शुभारंभ सुबह 9 बजे कोटेश्वर मंदिर, बहोड़ापुर से होगा। इसके बाद रैली किला गेट, हजारी, गोले का मंदिर, मुरार, अंचलेश्वर, सदर बाजार, पटेल नगर सिटी सेंटर, एजी पुल, विवेकानंद चौराहा, अचलेश्वर, दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, फूलबाग, गांधी रोड सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। समापन फूलबाग मैदान में होगा, जहां समाज के लोगों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है।
रैली में शहर की लगभग 40 अग्रवाल संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे। रैली में करीब 500 दुपहिया वाहन, 50 कार एवं 40 टेम्पो सहित लगभग 1500 से 2000 पुरुष एवं महिलाएं शामिल होने की संभावना है। समाज के बुजुर्गों एवं महिलाओं के लिए टेम्पो की विशेष व्यवस्था की गई है।