स्वदेशी मेले में दुकानों का आवंटन शुरू, मेला सामग्री का विमोचन हुआ
ग्वालियर। स्वदेशी जागरण मंच, ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण, कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ’’दीपोत्सव 2026 स्वदेशी मेला’’ में दुकानों के आवंटन का काम प्रारंभ हो गया है। स्वदेशी मेले के संयोजक आर.पी.महेश्वरी, भूपेन्द्र जैन ने मेला सामग्री का विमोचन गत दिवस आई कॉम मीडिया सेंटर परसभी पदाधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से किया। संयोजक द्वय ने बताया कि लगभग 500 दुकाने बनाई जा रही है जिसमें 4 दुकाने मॉडल के रूप में बनाकर मेला परिसर में है और मेले में भाग लेने वाले दुकानदान दुकानों का स्वरूप, साइज एवं सहयोग राशि देखकर दुकानों का आवंटन करा रहे हैं। अतः मेले के प्रारूप के हिसाब से दुकानों के आवंटन का कार्य शुरू कर दिया गया है और लगभग 110 दुकाने बुक हो चुकी है, जो कि शीघ्र ही पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जायेगी।
ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के कार्यालय में प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सांय 6 बजे तक स्वदेशी मेले में दुकानों का आवंटन समिति के पदाधिकारी उपलब्ध रहते हैं आप उन्हें अपनी दुकान का आवंटन करा सकते हैं।
स्वदेशी मेला आयोजन समिति की बैठक आई कॉम मीडिया सेंटर पर आयोजित की गई जिसमें तय किया गया कि ग्रामीण परिवेश को दर्शाते हुए स्वदेशी की भावना घर घर तक पहुचाना है और आधुनिक शैली के साथ परम्परागत शैली को जोडकर खानपान के स्टॉल एवं उत्पादों को विक्रय हेतु प्रस्तुत किया जायेगा। बैठक में राकेश शर्मा, डॉ.नीति पाण्डे, डॉ.सर्वेश दीक्षित, रीनागांधी, मुकेश अग्रवाल, सुधीर भदौरिया, डॉ.नवीन दुबे, डॉ.सौरख खण्डेलवाल, ऊषा सोमानी, रमेश दुबे, शेली श्रीवास्तव राजकुमार गोयल, नितिन गोयल, रश्मि अग्रवाल, प्रमोद कुमार जोशी, राजीव जोशी, गिरजा गर्ग, आदेश शर्मा, रोनक जैन, घर्मेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।