वन्यजीवों के बारे में रोचक जानकारी पाकर अचंभित हुए विद्यार्थी

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा संचालित गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में वन्यप्राणी सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 3 अक्टूबर को स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए गांधी प्राणी उद्यान के भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वन्यजीवों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें वन्यप्राणियों के संरक्षण, व्यवहार और पर्यावरणीय महत्व की व्यवहारिक जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
भ्रमण के दौरान कक्षा 1 से 12वीं तक के लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने गांधी प्राणी उद्यान का भ्रमण किया। विद्यार्थियों को चिड़ियाघर में मौजूद विभिन्न वन्यप्राणियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें वन्यजीवों की जीवनशैली, खान-पान, रहन-सहन, व्यवहार तथा उनके प्राकृतिक आवास के बारे में बताया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को वन्यप्राणियों को लेकर समाज में प्रचलित विभिन्न भ्रांतियों के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा वैज्ञानिक तथ्यों के माध्यम से उन्हें दूर करने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि वन्यजीव पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम के दौरान वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई। 
गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा गांधी प्राणी उद्यान में 2 से 8 अक्टूबर तक वन्यप्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों एवं आमजन को वन्यजीवों के संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रभारी डॉ. उपेन्द्र सिंह यादव, क्यूरेटर  गौरव परिहार, योगेन्द्र सिंह दण्डौतिया, अनुराग सिंह गुर्जर, अमित देवस्थली एवं इकरार बेग उपस्थित रहे।

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->