भगवान अग्रसेन जयंती पर घर-घर केसरिया लहरायेगा, लाइटिंग भी होगी


- अग्रवाल नवयुवक संघ रजि की बैठक में भव्य आयोजन पर चर्चा 
ग्वालियर। भगवान महाराजा अग्रसेन जयंती ग्वालियर में इस बार वृहद और भव्य आयोजनों के साथ मनाई जायेगी। समूचे ग्वलियर अंचल के अग्रबंधु भगवान अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों में परिवार व इष्ट मित्रों सहित भाग लें, साथ ही अपने घरों पर केसरिया ध्वज फहरायें, लाइटिंग करें और दीप जगमगाहट भी करें। उक्त आव्हान अग्रवाल नवयुवक संघ (रजि) दौलतगंज लश्कर की आज आयोaजित एक बैठक में लिया गया। बैठक शगुन पैलेस पर लगभग 85 अग्रबंधु उपस्थित थे, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने भी शिरकत की। 
बैठक में अग्रवाल नवयुवक संघ के आयोजन स्वागताध्यक्ष अजय गोयल, अध्यक्ष सुनील गर्ग  बबलू, महामंत्री मनोज सरावगी, सहित सभी ने पदाधिकारियों व सदस्यों के इस सुझाव पर सहमति दी कि भगवान महाराजा अग्रसेन जयंती की भव्यता और आकर्षक की जाएगी। इसमें ज्यादा से ज्यादा अग्रबंधुओं की भागीदारी हो इसके लिये कार्यक्रम जोडे जायेंगे। स्वागताध्यक्ष अजय गोयल व प्रचार मंत्री विनय अग्रवाल के सुझाव पर कि भगवान अग्रसेन जयंती पर केसरिया ध्वज लगायेंगे और घर पर दीप पर्व की तरह विद्युत साज सज्जा व दीपों की जगमगाहट भी करें, सभी ने इस पर सहमति दी। 
बैठक में चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष डा प्रवीण अग्रवाल , उपाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल बाबा ,पूर्व उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल रोम, दालबाजार व्यापार समिति के महामंत्री श्याम बंसल अप्पा, नरेन्द्र मंगल ने भी विचार रखे और आयोजन में सबकी सहभागिता हो इसके लिये सब मिलकर प्रयास करेंगें यह आश्वासन भी दिया। 
प्रभात फेरी, चल समारोह व महाआरती 11 को 
अग्रवाल नवयुवक संघ 11 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे प्रभात फेरी निकालेगा। यह प्रभात फेरी अग्रसेन उद्यान दौलतगंज से प्रारंभ होकर महाराज बाडा , सराफा बाजार , गश्त का ताजिया, राममंदिर चौराहा, होकर अग्रसेन उद्यान पहुंचेगी जहां पूजन अर्चन होगा। इसी क्रम में महाआरती सायं 3 बजे अग्रसेन उद्यान दौलतगंज में होगी, जहां एक हजार से भी अधिक अग्रबंधु व बहिनें शामिल होंगी। इसके बाद भगवान अग्रसेन का चल समारोह यहीं से 4 बजे शुरू होगा जो दौलतगंज , महाराज बाडा, सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, राममंदिर चौराहा , पुराना हाईकोर्ट, दालबाजार, लोहिया बाजार, पाटनकर बाजार होकर पुनः अग्रसेन उद्यान पहुंचेगा । जहां पुनः महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ चल समारोह का समापन होगा। 
बैठक में उपस्थित अग्रवाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष सुनील गर्ग बबलू, महामंत्री मनोज सरावगी, कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, मुकेश सांघी, मनोज गोयल, मुकेश अग्रवाल, रवि गर्ग, आनंद अग्रवाल रंगवाले, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजकुमार गर्ग फतेहबाबा, दिलीप अग्रवाल डेयरी, विजय गोयल डेयरी, ताराचंद गर्ग, कृष्णबिहारी गोयल, दीप्ति सरावगी, ललिता बंसल, मीरा अग्रवाल , पुष्पा गोयल, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->