कोटेश्वर महादेव मण्डल में सेवा संकल्प अभियान के तहत् आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम हुआ
भाजपा कोटेश्वर महादेव मण्डल के अंतर्गत वार्ड 1, वार्ड 4 और वार्ड 5 में महिला मोर्चा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत् आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर , पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी , पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार परमार , पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्व पार्षद जगत कौरव , पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रयाग सिंह तोमर के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सभी कार्यक्रम की संयोजिका के तौर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सपना राजावत , महिला मोर्चा जिला मंत्री मीना चौहान , कोटेश्वर महादेव मंडल सोशल मीडिया प्रभारी शर्मिला वर्मा , पूर्व मंडल महामंत्री महिला मोर्चा शकुंतला निरंजन ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया।
भाजपा कोटेश्वर महादेव मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सिंह परमार सहित सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मण्डल पदाधिकारी महामंत्री राजेश शर्मा, डालचंद शाक्य, उपाध्यक्ष संजीव जादौन, रविन्द्र तोमर, लाखन राठौर, मुबीन खान, मण्डल मंत्री प्रदीप प्रजापति, वचन किरार, राजीव गुप्ता, बंटी निगम, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक अनुज माथुर, आई टी प्रभारी दीपू भदौरिया, महिला मोर्चा पदाधिकारी, मातृशक्ति, वरिष्ठ जन एवं युवा कार्यकर्ताओं की बड़ी तादात में उपस्थिति रही।
सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सभी का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया, बच्चों को उपहार एवं फल वितरण किये गये और सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।