स्वच्छता में सभी की सहभागिता होः पूर्व विधायक अग्रवाल

ग्वालियर। स्वच्छता में सभी की सहभागिता हो इसके लिए नगर निगम द्वारा देश का सबसे बड़ा स्वच्छता संवाद का आयोजन एमआईटीएस कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, नगर निगम अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, एमआईटीएस कॉलेज की उपकुलपति डॉ मंजरी पंडित, प्रोफेसर डॉ आरके पंडित एवं कॉलेज के छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।  
स्वच्छता संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने कहा कि एमआईटीएस परिसर हमेशा स्वच्छता का ध्यान रखता है, कॉलेज में प्रतिदिन परिसर की सफाई होती है, कचरा कलेक्शन के लिए एक वाहन कॉलेज मेें प्रतिदिन निकलता है। कॉलेज से किए गए कचरा कलेक्शन को हम नगर निगम को देते हैं। इसके साथ ही हम बच्चों को भी स्वच्छता का पाठ सिखाते हैं। इसके साथ ही बच्चों के साथ मिलकर स्वच्छता की एक्टिविटी भी आयोजित करते हैं। अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने कहा कि ग्वालियर शहर से निकलने वाले प्रतिदिन लगभग 650 टन कचरा को किस प्रकार संग्रहित किया जाता है और फिर लैंडफिल साइट पर जाकर कचरे का निष्पादन किया जाता है इसको लेकर लोगों को जानकारी दी। उपकुलपति डॉ मंजरी पंडित ने कहा कि हम सभी को अपने घरों में ही गीले कचरे को कंपोस्ट करना चाहिए, मैं स्वयं अपने घर में गीले कचरे से खाद तैयार करती हूं। प्रोफेसर डॉ. आर के पंडित ने कहा कि स्वच्छता की शुरूआत हमारी आत्मा, मन और शरीर से होती है। कॉलेज परिसर को स्वच्छ रखने में बच्चों का विशेष योगदान रहता है। 

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->