आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर ने डबरा में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का किया आयोजन


- आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ फार्मेसी एवं एनएसएस इकाई से जुड़े छात्र-छात्राओं ने किया स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक

- इस शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और समुदाय के बीच महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों के प्रति जागरूक करना था

- नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुउपयोग और अत्यधिक उपयोग से होने वाले खतरों को रचनात्मक ढंग से दर्शाया

- निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविरि का भी किया गया आयोजन

ग्वालियर । आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ फार्मेसी और एनएसएस इकाई द्वारा संयुक्त रूप में ‘स्वास्थ्य जन जागरण शिविर का आयोजन किया गया। वनवासी आवासीय उच्च विद्यालय डबरा आयोजित इस जन जागरूक शिविर का संयोजन प्रद्युम्न तिवारी और एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. सत्यवीर सिंह जाट द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर तीर्थंकर चौधरी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और एनएसएस बाॅलेंटियर्स एवं ग्रामीण व युवाजन मौजूद रहे।
इस शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और समुदाय के बीच महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों के प्रति जागरूक करना था
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर स्कूल आफ साइंस और एनएसएस इकाई द्वारा वनवासी आवासीय उच्च विद्यालय डबरा में आयोजित स्वास्थ्य जनजागरूण शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और स्थानीय समुदाय के बीच महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाना था। शिविर का संयोजन कर रहे प्रद्युम्न तिवारी और डाॅ. सत्यवीर सिंह जाट ने कहा कि स्कूल आफ फार्मेसी और एनएसएस, आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर की इस प्रकार की संयुक्त पहलें आगे भी एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध के प्रति जोगरूकता बढाने समुदाय में स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होंगी।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुउपयोग और अत्यधिक उपयोग से होने वाले खतरों को रचनात्मक ढंग से दर्शाया
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर स्कूल आफ साइंस और एनएसएस इकाई द्वारा डबरा में आयोजित स्वास्थ्य जनजागरूण शिविर के दौरान एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंट (एएमआर) जागरूकता रैली के नुक्कड़ नाटक का आयोजन प्रोफसर तीर्थंकर चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। इस नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से टीम ने एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग और अत्यधिक उपयोग से होने वाले खतरों को रचनात्मक ढंग से दर्शाया तथा मौके पर मौजूद युवाओं को समझाया कि दवा-प्रतिरोधी संक्रमणों के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए एंटीमाइक्रोबियल दवाओं का जिम्मेदारी से उपयोग करना कितना आवश्यक है। इस रैली में विद्यार्थियों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संदेश को उत्साहपूर्वक ग्रहण किया।
निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविरि का भी किया गया आयोजन
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर स्कूल आफ साइंस और एनएसएस इकाई द्वारा डबरा में आयोजित स्वास्थ्य जनजागरूण शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने जागरूकता अभियान के साथ-साथ निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविरि का भी आयोजन किया गया। जहां विशेषज्ञ एवं चिकित्सक विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों की जांच की और बुनियादी स्वास्थ्य परामर्श दिया।
 
 

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->