वीआरजी कॉलेज में विद्यार्थियों को सिखाए कबाड से जुगाड के तरीके

ग्वालियर।ठोस अपशिष्ट नियम 2026 के नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए वीआरजी कॉलेज में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम के अपर आयुक्त मुकेश बंसल, कार्यपालन यंत्री शैलेंद्र सक्सेना, सहायक खेल अधिकारी सुश्री विजेता चौहान, कंसलटेंट देवेंद्र निम, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ प्रियंवदा भसीन,  प्रमोद धनेले आदि ने विद्यार्थियों को कबाड से जुगाड एवं कचरा अलग-अलग करने के बारे में जानकारी दी।
सेमिनार को संबोधित करते हुए उपायुक्त मुकेश बंसल ने विद्यार्थियों से चार प्रकार का कचरा अपने अपने घरों से ही अलग-अलग कर डोर टू डोर टिपर वाहन में देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि गीला, सूखा, विशेष देखभाल एवं सेनेटरी वेस्ट कचरे को अलग-अलग कर देने से जब यह कचरा कचरा ट्रांसफर पर पहुंचता है तो इसे अलग-अलग करने में बेहद आसानी रहती है, इससे निगम के संसाधन कम खर्च होते हैं, साथ ही कार्य भी जल्दी पूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि गीले कचरे से केदारपुर लैण्डफिल साइड पर खाद बनाई जा रही है। जबकि सूखे कचरे का अन्य कार्यों में उपयोग किया जा रह है। स्वच्छता कंसलटेंट देवेंद्र निम एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ प्रियंवदा भसीन ने सेमिनार में आरआरआर के तहत कबाड से जुगाड बनाने के तरीके विद्यार्थियों को बताए। उन्होंने कहा कि जितना हम कचरे का उपयोग करेंगे उतना ही कचरा कम होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में आरआरआर के उपयोग के अलग से अंक निर्धारित हैं। 

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->