सीएम हैल्पलाइन के 100 दिन से अधिक लंबित प्रकरण 7 दिवस में निपटाएं: कलेक्टर श्रीमती चौहान

ग्वालियर । सीएम हैल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सभी अपर कलेक्टर अपने – अपने संबंधित विभागों की समीक्षा कर 100 दिन से अधिक लंबित सीएम हैल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण 7 दिवस में सुनिश्चित करें। प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में सीएम हैल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए दिए हैं। 
प्रति सोमवार को आयोजित होने वाली अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित हुई बैठक में सेवा-संकल्प अभियान, सेवा सेतु अभियान के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, एडीएम सीबी प्रसाद, अपर कलेक्टर अनिल बनवारिया, अपर आयुक्त नगर निगम मुनीष सिकरवार सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सीएम हैल्पलाइन की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 100 दिन से अधिक लंबित प्रकरणों का अभियान चलाकर निराकरण करें। साथ ही जो नए प्रकरण दर्ज हैं उनका निराकरण भी संतुष्टिपूर्वक समय-सीमा में किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि सीएम हैल्पलाइन के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। 

सेवा-संकल्प अभियान 2 अक्टूबर से, होंगे कार्यक्रम 
सेवा-संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इनमें स्वच्छता ही सेवा, वृक्षारोपण अभियान, योग एवं ध्यान सत्र, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा जागरूकता, नशामुक्ति अभियान, वोकल फॉर लोकल, वीरगाथा एवं सैनिक सम्मान, शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता अभियान तथा अनाथालय एवं वृद्धाश्रमों का भ्रमण शामिल है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सेवा-संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिये निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सोजान सिंह रावत नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। अभियान के तहत 2 अक्टूबर को शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत नगरीय क्षेत्र में और जिले की सभी जनपद पंचायत स्तर पर स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इसके साथ ही वन विभाग के माध्यम से वृहद वृक्षारोपण का कार्य भी सम्पूर्ण जिले में आयोजित होगा।  3 अक्टूबर को आयुष विभाग एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया जायेगा। 4 अक्टूबर को पुलिस विभाग के माध्यम से सायबर सुरक्षा के संबंध में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->