पंजाबी परिषद समिति के कार्यालय में 17 वे युवक युवती परिचय सम्मेलन का हुआ श्री गणेश
*शुभारंभ होते ही 15 प्रविष्टियां हुई जमा*
ग्वालियर 28 सितंबर सोमवार को पंजाबी परिषद समिति के 17 वे युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर समिति के पाटणकर बाजार शिवाजी पार्क के सामने कार्यालय में शुभारंभ किया गया समिति के अध्यक्ष अशोक मारवाह ने बताया कि पिछले 16 वर्षों से समिति हर वर्ष युवक युवती परिचय सम्मेलन करवाती है जिसमें प्रतिवर्ष ग्वालियर के साथ-साथ ग्वालियर अंचल एवं अन्य शहरों सहित विदेशो सेभी काफी संख्या मैं युवक युवती के बायोडाटा एकत्रित होते हैं, इसी के साथ कई परिवारों को मिलवाने, कुंडली मिलान, एवं रिश्ते भी तय कराए जाते हैं, इसी श्रृंखला में आज समिति कार्यालय में पूजा अर्चना कर परिचय सम्मेलन का कार्य शुरू किया, प्रतिदिनकार्यालय में मिलने का समय सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक रहेगा ओ प्रविष्टियां जमा की जाएगी, इस अवसर पर संरक्षक कुलवीर भारद्वाज, जनसेवा संयोजिका प्रमिला मारवाह, महामंत्री जी के सूरी, उपाध्यक्ष नरेंद्र बेदी, कोषाध्यक्ष आत्म प्रकाश, मंगिया,कुलभूषण गंभीर, आलोक चिचड़ा, सुनील चिचड़ा, राजीव पोपली,सुनील वाधवा, रीटा मल्होत्रा, सपना वाधवा,प्रीती अरोरा, लक्ष्मी जुनेजा,राधा ठकराल, संध्या चिचडा, सिम्मी कुकरेजा,अनीता कपूर, मोनिका अरोरा,रीना गंन्दोत्रा, मीडिया प्रभारी राजू पंडित सहित भारी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे मीडिया प्रभारी राजू पंडित जी