निगम अध्यक्ष तोमर ने किया निर्माणाधीन परिषद भवन का निरीक्षण
ग्वालियर। जमुना बाग नर्सरी स्थित निर्माणाधीन स्व. माधव शंकर इंदापुरकर निगम परिषद भवन का निगम अध्यक्ष मनोज तोमर द्वारा निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने भवन निर्माण कार्य को निर्धारित गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि परिषद भवन का कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण होकर जनहित में उपयोगी साबित हो सके। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, लेखा समिति के अध्यक्ष अनिल सांखला, उपनेता प्रतिपक्ष रवि तोमर, पार्षद सोनू त्रिपाठी सहित कार्यपालन यंत्री पवन शर्मा, सहायक यंत्री मनीष यादव एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।।