अचलेश्वर न्यास में 6 ने परचे खींचे
ग्वालियर। श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास ग्वालियर के निर्वाचन में भाग लेने वाले 7 उम्मीदवारों ने सोमवार को अपने नामांकन फार्म वापस खींच लिये। इन प्रत्याशियों में कार्यकारी न्यासी हेतु संतोष सिंह राठौर, अध्यक्ष हेतु महेश प्रताप सिंह सिकरवार, कोषाध्यक्ष हेतु विनोद विजपुरिया, मार्गदशक व्यवस्थापक सचिव हेतु दिलीप अग्रवाल व कार्यकारी सदस्य हेतु नरेश कुमार सिंघल, चंद्रप्रकाश जैन, ध्रुवदास द्वारका प्रसाद बघेले ने अपने नामांकन फार्म वापस लिये हैं। वहीं न्यायालय से आदेश के बाद प्रदीप बंसल ने उपसचिव हेतु अपना नामांकन पत्र जमा किया।