ग्वालियर गायत्री प्रज्ञापीठ कंपू मैं 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक श्राद्ध तर्पण का कार्यक्रम सुबह दो पालियो में रोजाना विधि विधान कराया जा रहा है दोनों पालियों में 80 परिजनों की उपस्थिति में तर्पण हुआ मुख्य प्रवध ट्रस्टी शिव वीर सिंह चौहान एवं व्यवस्थापक यशवंत सिंह ने बताया की तर्पण में प्रधान तत्व जल का ही प्रयोग होता है जिसे सुगंधित एवं गंगाजल मिलाकर मत्रों द्वारा सभी तीर्थ का आवाहन कर तर्पण हेतु बनाने के लिए उसमें

जौ,तिल,चावल, दूध,फूल जैसी मांगलिक वस्तुएं डाली जाती हैं, और कुशा के द्वारा छोटी अंजलि से मंत्र पूर्वक उच्चारण करके डालने से ही पितर तृप्त हो जाते हैं, शांति कुंज हरिद्वार से परिवाजक रविंद्र जी द्वारा गायत्री प्रज्ञा पीठ कम्पु में तर्पण, देव दर्पण, ऋषि तर्पण, दिव्य मनुष्य तर्पण, मनुष्य पितृ तर्पण,मत्रों के साथ कराया गया, यह कार्यक्रम पूरे श्राद्ध पक्ष में पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रतिदिन कराया जा रहा है सभी परिजनों से अनुरोध है कि वह इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग ले और अपने पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित करें