राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहतकर 29 सितम्बर को ग्वालियर में करेंगी महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई
ग्वालियर / राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहतकर 29 सितम्बर को ग्वालियर में महिलाओं की शिकायत की सुनवाई करेंगीं। इसके साथ ही फिजिकल कॉलेज (एलएनआईपीई) में “यशोदा एआई” विषय पर आयोजित कार्यशाला में भाग लेंगीं। इसके पश्चात दोपहर 11.30 बजे जिला पंचायत के सभागार में आयोग में पंजीकृत शिकायतों पर जन-सुनवाई का आयोजन किया जायेगा।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष 29 सितम्बर को ही दोपहर 1.30 बजे से कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगीं। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगीं।