न्यायिक शिक्षा के क्षितिज का विस्तार विषय पर दो दिवसीय कान्फ्रेंस संपन्न
न्यायिक शिक्षा के क्षितिज का विस्तार विषय पर 26 व 27 सितम्बर को ग्वालियर के राजामाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन 27 सितम्बर को दो सत्रों का आयोजन किया गया। इन सत्रों में विषय विशेषज्ञों द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन “न्यायिक शिक्षा का डिजिटल रूपांतरण : अवसर, चुनौतियां” और “आगे का रास्ता” विषय पर कर्नाटक उच्च न्यायालय के जस्टिस सूरज गोविंद राज एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के जस्टिस संजीव सुधाकर कालगांवकर तथा “संवेदनशील और समावेशी न्याय के लिये न्यायिक सक्षमताओं का निर्माण” विषय पर गुजरात उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सोनिया गोकानी एवं उड़ीसा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुभाशीष तालपत्रा ने विस्तार से जानकारी दी। अंत में कॉन्फ्रेंस के समस्त विषयों पर संक्षिप्त विवरण एवं ज्ञानार्जन प्रदान करते हुए मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के प्रशासनिक न्यायाधिपति जी. एस. अहलूवालिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के समापन अवसर पर बीएसएफ टेकनपुर के राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा डॉग शो का प्रदर्शन भी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में किया गया।