अचलेश्वर न्यास के लिये राजीव चडढा व मुदगल ने फार्म जमा किये
ग्वालियर। श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास के निर्वाचन के लिये आज अध्यक्ष पद के लिये राजीव चडढा ने अपना नामांकन फार्म अपने समर्थकों के साथ जमा कर दिया। वहीं न्यासी पद के लिये महेश मुदगल ने भी अपना फार्म जमा किया। श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास के लिये गुरूवार को 34 नामांकन फार्म विभिन्न प्रत्याशियों ने खरीदे व उसमे से 8 फार्म जमा भी हो गये हैं।