महिला समन्वय की अखिल भारतीय बैठक 26-27 सितंबर को, सामाजिक सरोकार पर होगा मंथन

- संघ के सह सरकार्यवाह सहित 350 महिला प्रतिनिधि करेंगी सहभागिता
ग्वालियर। महिला समन्वय की अखिल भारतीय बैठक 26 और 27 सितंबर को एलएनआईपीई के रवीन्द्र नाथ टैगोर सभागार में आयोजित होगी। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विविध आनुषंगिक संगठनों से तथा देश के सभी प्रांतों से विभिन्न स्तर के दायित्वों से जुड़ी करीब 350 महिला प्रतिनिधि एवं प्रमुख बंधु कार्यकर्ता सहित लगभग 400 कार्यकर्ता सहभागी होंगे।
बैठक का उद्घाटन 26 सितंबर को सुबह 9:30 बजे होगा। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मुकुंद जी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी जोशी, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांताक्का, महिला समन्वय की अखिल भारतीय संयोजिका एवं विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष मीनाक्षी ताई विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।  दो दिनों में कुल नौ सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में महिला समन्वय के कार्य को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ समाज एवं देश के समक्ष उपस्थित विभिन्न समस्याओं, पर चिंतन-मनन किया जाएगा। साथ ही इन विषयों के समाधान के लिए भारतीय दृष्टिकोण से विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में महिला विमर्श, युवा संबंधी विषय, विभिन्न संगठन कार्यों में महिलाओं की भूमिका, उपलब्धियाँ आदि पर भी विचार होगा।  बैठक में देश के विभिन्न प्रांतों और विभिन्न संगठनों से आईं प्रतिनिधियों के अनुभवों, कार्यों और विचारों के आधार पर महिला समन्वय के कार्य को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा होगी। दो दिवसीय विचार-विमर्श के बाद 27 सितंबर को शाम चार बजे समापन सत्र आयोजित किया जाएगा।

posted by Admin
29

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->