व्यापार समिति दाल बाजार के चुनावों के लिये मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 300 वोट डाले जा चुके हैं

ग्वालियर। बहुप्रतीक्षित व्यापार समिति दाल बाजार के चुनावों के लिये गुरूवार को मतदान जारी है। मतदान सुबह 9.30 बजे से शुरू हुआ है। चुनावों में अध्यक्ष पद के लिये दिलीप पंजवानी और दीपक गुप्ता दादा में सीधा मुकाबला है। मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त पुलिस प्रशासन ने किये है। मतदान सायं 4 बजे तक चलेगा। कुल 692 सदस्यों में से 1 बजे तक 300 सदस्य अपने मतों का प्रयोग कर चुके है। निर्वाचन के दौरान व्यापार समिति दाल बाजार के निर्वाचन अधिकारी कृष्ण गोपाल अग्रवाल व उप निर्वाचन अधिकारी गोविंद अग्रवाल एवं ओमप्रकाश गुप्ता की देखरेख में व्यापारी अपने मतों का उपयोग कर रहे है। आर्ब्जवर के रूप में चेंबर अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल बाबा, सचिव दीपक अग्रवाल सहित डा. प्रकाश अग्रवाल, पवन अग्रवाल मौजूद हैं। पुलिस के कड़े पहरे में निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया चल रही है। मतदान के बाद ही सायं से मतों की गिनती भी शुरू हो जायेगी। हालांकि कोषाध्यक्ष पद पर अनुराग गर्ग र्निविरोध जीत चुके है। 
इनके बीच है मुख्य मुकाबला
अध्यक्षः दिलीप पंजवानी, दीपक गुप्ता दादा
उपाध्यक्षः ऋषि अग्रवाल, नीरज गुप्ता
मंत्रीः श्यामकुमार बंसल अप्पा, विवेक जैन लिल्ले
संयुक्त मंत्रीः मनीष गोयल छोटे, मुकेश गोयल, दिलीप लखवानी, रामकुमार गुप्ता, अशोक डिगवानी
लेखा निरीक्षकः गौरव गोयल, आयुष बंसल

posted by Admin
99

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->