व्यापार समिति दाल बाजार में समाज स्तर पर आये प्रत्याशी
ग्वालियर । व्यापार समिति दाल बाजार के चुनावों में अब प्रत्याशी समाज के आधार पर मैदान में आ गये है , कल सुबह मतदान है और सभी अपने अपने समाज के लोगों से सहयोग की अपील कर रहे है । निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप पंजवानी के मुक़ाबले खड़े अध्यक्ष पद प्रत्याशी दीपक गुप्ता दादा को भी अब वैश्य समाज का पूरा सपोर्ट मिल गया है , दादा पूरे उत्साह में है और दाल बाजार के लोगों से समर्थन का आग्रह कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सिंधी समाज भी दिलीप पंजवानी के लिये एक जुट हो गया है तो दादा के समर्थकों ने वैश्य अग्रवाल पत्ते की तुरूप चाल चली है ।
वैसे भी दाल बाजार के व्यापारी इस बार बदलाव के मूड में है । सचिव पद पर भी स्थिति यहीं लग रही है , श्याम बंसल अप्पा ने भी अपनी जीत के लिये पूरा ज़ोर लगा दिया है ।