No UPI Day: व्यापारियों ने UPI QR Code एवं Sound Box को काले कपड़े से ढंककर दर्ज कराया विरोध

ग्वालियर, 23 सितम्बर। मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के आह्वान पर  आयोजित “No UPI Day” को ग्वालियर अंचल के व्यापारिक एवं औद्योगिक जगत का व्यापक समर्थन मिला। शहर के विभिन्न बाजारों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर व्यापारियों ने अपने UPI QR Code/Scanner एवं Sound Box को काले कपड़े से ढंककर प्रस्तावित MDR के प्रति विरोध दर्ज कराया।
चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष  सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष  संदीप नारायण अग्रवाल, मानसेवी सचिव  दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव  दीपक पमनानी एवं कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि “No UPI Day” के आह्वान को ग्वालियर के व्यापारियों एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों का उत्साहजनक सहयोग प्राप्त हुआ। अनेक व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर UPI सुविधा को प्रतीकात्मक रूप से बंद रखते हुए QR Code एवं Sound Box को काले कपड़े से ढंककर अभियान के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।
पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों ने काले कपड़े से ढंके UPI QR Code के साथ फोटो लेकर सोशल मीडिया पर भी साझा किए, जिसके माध्यम से “No UPI Day” का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचा। विभिन्न बाजारों में व्यापारियों ने एक-दूसरे से संपर्क कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के व्यापारियों की एकजुटता ने यह संदेश दिया है कि व्यापार जगत अपने हितों से जुड़े विषयों पर संगठित एवं शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। MPCCI ने “No UPI Day” को सफल बनाने के लिए ग्वालियर अंचल के समस्त व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं व्यापारिक-औद्योगिक संगठनों का आभार व्यक्त किया। चेम्बर ने कहा कि अभियान में प्राप्त सहयोग एवं व्यापारिक जगत की भावनाओं को आगे संबंधित स्तर पर प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->