कैट ने नो यूपीआई डे पर धरना दिया,अगर निर्णय वापिस नहीं हुआ तो राष्ट्रव्यापी आन्दोलन होगा

 
 ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज सेकडों व्यापारियों को साथ लेकर राजीव प्लाजा में ’’नो यूपीआई डे’’ मनाया और धरना देकर यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लगाये जाने पर आन्दोलन की शुरूआत की। कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने एक जुटता का परिचय दिया और धरना प्रदर्शन किया।

 कैट पदाधिकारियों का कहना है कि एक ओर सरकार के आव्हान पर डिजिटल पेमेन्ट को बढावा देने के लिये कैट ने सेकडों सेमीनार ग्वालियर में किये। बाजारों में डिजिटल पेमेन्ट को सिखाने के लिये केम्प लगाये और आज जब ग्राहक की यूपीआई से भुगतान करने की आदत पड गई तो सरकार उस पर शुल्क मांग रही है और वह भी व्यापारी के मुनाफे के बराबर। दाल बाजार में शक्कर का कारोबार केवल वारदाने पर निर्भर है, भाव के भाव माल बिकता है और जो वारदाना बचता है वह व्यापारी का प्रोफिट होता है। मोबाइल व्यवसाय में एक लाख रूपये के कारोबार पर 300 से 500 रूपये बचना बडी बात होती है जबकि सरकार एक लाख के व्यवसाय पर एमडीआर शुल्क और जीएसटी लगाकर 500 रू. से अधिक राशि मांग रही है। ऐसा होने से कई व्यापार पूर्ण रूप से घाटे में आजायेंगे वहीं दूसरी ओर हर वस्तु के दो भाव होने की संभावना है। 
 कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने कहा कि एक ही वस्तु दो दरों पर प्राप्त होगी। अगर आप कैश से खरीद रहे हैं तो उसकी रेट अलग होगी और यदि आप यूपीआई से खरीद रहे है तो टैक्स लगकर उसकी रेट कुछ अलग होगी। हालांकी सरकार यह बयान दे रही है कि उपभोक्ता से शुल्क नहीं लिया जायेगा, किन्तु व्यापार में इतना लो प्रोफिट है कि व्यापारी की मजबूरी होगी कि वह शुल्क की राशि उपभोक्ता से ही बसूल करे। ऐसी संभावनाओं के कारण हम एक ही वस्तु के दो मूल्य देने के लिये मजबूर होगे। 
 कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल,संभागीय अध्यक्ष रवि गुप्ता, महिलाविंग अध्यक्ष निरूपमा मालपानी, यूथविंग अध्यक्ष अंशुल तपा, मध्यप्रदेश कैट कोषाध्यक्ष आकाश जैन, यूथविग प्रभारी नीरज चौरसिया, कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज चौरसिया, रीतेश गुप्ता मोनू, दाल बाजार व्यापार समिति के पूर्व अध्यक्ष भगवतशरण गर्ग आदि ने धरना देकर सम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र सरकार अपने निर्णय पर पुनः विचार नहीं करेगी तो देशभर में यह एक जैनजी के बाद बडा आन्दोलन होगा और सरकार को यह सोचना चाहिये कि भारत की अर्थ व्यवस्था तेजी से बढती है तो उसे अन्य श्रोतों से काफी टैक्स मिलता है। ऐसा लग रहा है कि अंतर्राष्टीय दबाब में भारत के लेाकप्रिय यूपीआई पर शुल्क लगाया जा रहा है। 
 आन्दोलन के अवसर पर आशीष कालानी, राजीव जैन, रामकुमार गोयल, नितिन गोयल, विकास शिवहरे, मयूर गर्ग, हर्ष सेठ, रीतेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता,सचिन राजपूत, अनीता जैन, तन्वी खण्डेलवाल, साधना शाडिल्य, रश्मि अग्रवाल, प्रशात आलोरिया, गिरीशशर्मा, आनन्द शर्मा, सुनील बंसल, अमित श्रीवास्तव, दुर्गेश चौरसिया, ललित नागपाल आदि उपथित थे।

posted by Admin
29

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->