लंपी वायरस: लक्ष्मीगंज मंडी परिसर में निराश्रित गौवंश का किया टीकाकरण

ग्वालियर।  जिले में लंपी वायरस को ध्यान में रखकर प्रभावी कदम उठाए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं एवीएफओ को अभियान बतौर गौवंश का टीकाकरण जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लंपी वायरस के लक्षण वाली गायों एवं अन्य गौवंश के उपचार की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर सोमवार को लक्ष्मीगंज मंडी परिसर में निराश्रित गौवंश के टीकाकरण के लिये विशेष मुहिम चलाई गई। उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. डी के गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय पशु चिकित्सक डॉ. अम्बरीश राजावत के नेतृत्व में लक्ष्मीगंज मंडी परिसर में निराश्रित गौवंश का टीकाकरण किया गया। साथ ही लंपी वायरस के लक्षण वाली गायों का उपचार किया गया। जिले में अन्य स्थानों पर टीकाकरण के साथ-साथ उपचार की व्यवस्था की गई है। 

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->