निगम मुख्यालय में बिराजे श्रीजी, निगमायुक्त अभिषेक चौधरी ने की पूजा अर्चना


ग्वालियर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्वालियर नगर निगम मुख्यालय में 7वे श्री गणेश  महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। निगम मुख्यालय परिसर में आज धूमधाम से श्रीजी की स्थापना कर पूजा अर्चना की गई।
निगम मुख्यालय में आयोजित श्री गणेश महोत्सव के प्रथम दिवस की आरती निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी द्वारा की गई। जिसमे अपर आयुक्त अरविंद शर्मा, उपायुक्त सुनील चौहान, रजनीश गुप्ता, उत्तम जखेंनिया, नोडल अधिकारी विधि एवं राजस्व अनूप लिटोरिया, सहायक यंत्री विद्युत रामबाबू दिनकर, कार्यालय अधीक्षक रमेश शर्मा, अरविंद शर्मा, नीरज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री गणेश जी की आरती एवं पूजा अर्चना विधि विधान से पंडित धीरज शर्मा द्वारा कराई गई।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->