25 वर्षों की जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचायेगी भाजपा

- 17 सितंबर से एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर 25 वर्षो की जनसेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जन -जन तक पहुंचाने भाजपा द्वारा मध्यप्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जायेगा। यह जानकारी रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुये पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री भाजपा धर्मेन्द्र तोमर बिटटू ने दी।
पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री की सेवा यात्रा, जनकल्याण योजनाओं तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री के जन्म दिवस 17 सितंबर को सेवा दिवस के रूप में होगी। इस अवसर पर महावीर भवन कंपू पर एक विशाल रक्तदान शिविर लगाया जायेगा। इसमें लगभग 500 से अधिक यूनिट भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। इसी दिन प्रदेश के 71930 एवं जिले के सभी 1038 बूथों पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी के तहत बाबा भीमराव अंबेडकर एवं महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर विशेष रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत दो अक्टूबर को प्रत्येक मंडल आने वाले चिकित्सालयों एवं विद्यालयों में जन सहयोग से स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित करेंगे। तीन अक्टूबर को फिट इंडिया के तहत योगा एवं खेल काय्रक्रम, 4 अक्टूबर को वीर गाथा सैनिक सम्मान, 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा अभियान, 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगन मिलन सेवा, 10 अक्टूबर को वृहद वृक्षारोपण, 17 से 7 अक्टूबर तक अन्य कार्यक्रमों की श्रंखला में विद्यार्थियों के लिये 25 करोड बच्चेां के सपने का भारत के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं, नमोसेवा-अनकही कहानियां सेवा की कहानी, सेवा मेरा योगदान और सेवा सेतु नमो सेवा गाथा में नुक्कट नाटय प्रस्तुति कहानियां बदलाव की जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।
उन्हांेने बताया कि इन गतिविधियों के माध्यम से केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं  से लाभान्वित लोगों के अनुभव और बदलाव की वास्तविक कहानियां भी समाज के सामने लाई जायेंगी। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षो की सेवा यात्रा से प्रेरणा लेकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ समाज के प्रत्येग वर्ग को विकसित भारत के निर्माण से जोगेंगे। वहीं कार्यक्रम संयोजक व भाजपा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र तोमर बिटटू ने कहा कि जनसेवा के संकल्प को भाजपा वार्ड व ब्लाक स्तर पर भी कर रही है। इसमे 1038 बूथों पर कार्यक्रम व लगभग 500 यूनिट रक्तदान भी किया जायेगा। पत्रकार वार्ता में राजू पलैया, मीडिया प्रभारी निशिकांत मोघे, सहित अन्य मौजूद रहे।

नगर सरकार की अक्षमता पर आंदोलन का निर्णय शीघ्रः राजौरिया
नगर निगम में कांग्रेस की महापौर एवं एमआईसी के खिलाफ भाजपा जल्दी ही रणनीति बनायेगी, ताकि नगर सरकार की अक्षमता के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जा सकें। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कही। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा के संकल्प पर आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि ग्वालियर नगरीय सीमा की कांग्रेस महापौर व एमआईसी के कार्यकाल में क्या स्थिति है किसी से छिपी नहीं है। वहीं महापौर महोदया का भाजपा सरकार पर आरोप लगाया हास्यापद हैं। राजौरिया ने कहा कि महापौर अपने वायदे पूरे करें, उन्होंने जो कहा वह किया क्या, अपनी स्थिति स्पष्ट करें। राजौरिया ने कहा कि इतना रूपया नगर निगम को मिला, वह रूपया कहां से आया और कहां गया यह भी स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को भला बुरा कहने से कुछ नहीं चलेगा उन्हें शहर की दुर्दशा की जिम्मेदारी लेनी चाहिये। भाजपा जिलाध्यक्ष राजौरिया ने यह भी कहा कि जिस तरह से निगम के अंतर्गत आने वाले शहर, सड़क, सीवर, सफाई कार्य में स्थिति बनी है वह किसी से छिपी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम तैयार है और आंदोलन कर कांग्रेस की नगर सरकार की पोल खोलने से पीछे नहीं हटेंगे। 

posted by Admin
155

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->