जीवाजी विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के केंद्रीय ग्रंथालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य ने डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कुलगुरु प्रो. आचार्य ने अपने उद्बोधन में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन शिक्षा, ज्ञान और नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा, केंद्रीय ग्रंथालय के प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. हेमंत शर्मा, प्रो. जे.एन. गौतम, शांतिदेव सीसोदिया, प्रो. एम.के. गुप्ता, डॉ. सुशील हिंदी तथा केंद्रीय ग्रंथालय आगरा के डॉ. निरंजन सिंह उपस्थित रहे। प्रो. हेमंत शर्मा ने कुलगुरु एवं कुलसचिव का सम्मान करते हुए शिक्षक दिवस मनाए जाने के उद्देश्य तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा जगत में योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रंथालय एवं ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान अध्ययनशाला के कर्मचारी शकील कुरैशी, अश्वनी त्रिपाठी, संजय जादौन, यूनिस खान, डॉ. अंबिका भदौरिया, डॉ. पूनम, डॉ. गोल्डी जाटव, अभिषेक सिंह दांगी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में प्रो. जे.एन. गौतम ने आभार व्यक्त किया।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->